बुधामा में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

Updated at : 29 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
बुधामा में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास करते हैं,

विज्ञापन

नयानगर जिले के 70 आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के बुधामा बूथ संख्या 13 में रविवार को प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया. यह आयोजन पूर्व वरीय शिक्षक ताराकांत झा उर्फ मणि बाबू के निजी आवास पर किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना एवं विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की. इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार उर्फ गणगण चौधरी, विनय भूषण झा, पूर्व उप सरपंच नवकांत झा, बनारसी ऋषिदेव, मधुकांत झा, श्यामानंद मेहरा, आशा देवी, डेजी देवी, मीरा देवी, पंकज झा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया. उपस्थित जनों ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के हर वर्ग से जुड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन