उदाकिशुनगंज में दो पुल निर्माण प्रस्ताव को लेकर विभाग को लिखा गया पत्र

Updated at : 29 Mar 2026 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में दो पुल निर्माण प्रस्ताव को लेकर विभाग को लिखा गया पत्र

पुल निर्माण तथा दूसरा वार्ड संख्या 9 में टुनटुन राम के घर के पास पुल निर्माण कार्य शामिल है.

विज्ञापन

दिशा बैठक में उठे मुद्दों पर नगर परिषद ने ग्रामीण कार्य विभाग से मांगी कार्रवाई उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र में पुल निर्माण को लेकर पहल तेज हो गई है. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. जारी पत्र में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को भेजे गये पत्र का हवाला देते हुए बताया गया है कि 21 जनवरी 2026 को आयोजित दिशा बैठक में नगर परिषद के मुख्य पार्षद द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया था. इस दौरान विशेष रूप से दो स्थानों पर पुल निर्माण की आवश्यकता बताई गई. इनमें पहला वार्ड संख्या 11 में नूरानी मस्जिद के पास धार पर पुल निर्माण तथा दूसरा वार्ड संख्या 9 में टुनटुन राम के घर के पास पुल निर्माण कार्य शामिल है. नगर परिषद प्रशासन ने इन दोनों योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके. मामले को नगर परिषद के मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही है. दोनों स्थानों पर पुल निर्माण बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि दिशा बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था और अब विभाग से अपेक्षा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन