विधिक सेवा प्राधिकार का कौड़िहार तरावे में विधिक परामर्श व हेल्थ कैंप

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गम्हरिया प्रखंड के कौड़िहार तरावे में शनिवार को जन आरोग्य एवं विधिक परामर्श कैंप का सफल आयोजन किया गया
मधेपुरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गम्हरिया प्रखंड के कौड़िहार तरावे में शनिवार को जन आरोग्य एवं विधिक परामर्श कैंप का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह जज पूजा कुमारी साह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, समाजसेवी शंभू यादव एवं प्राधिकार के अधिवक्ता विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्राधिकार की सचिव सह जज पूजा कुमारी ने कहा न्याय एवं स्वास्थ्य सुविधा लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है. समानता के आधार पर सभी लोगों के लिए न्याय का अवसर प्रदान कराना, समाज के कमजोर वर्ग को विधिक सहायता उपलब्ध कराना लोक अदालत के माध्यम से स्थाई न्याय प्रदान करना प्राधिकार का प्रमुख लक्ष्य है. समाजसेवी शंभू यादव ने कहा कि कमजोर जन को न्याय व्यवस्था की जानकारी देने तथा हेल्थ कैंप आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास सराहनीय है. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार की अगुवाई में आंख कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ सुष्मिता कुमारी, डॉ सन्तोष कुमार आंख रोग विशेषज्ञ डॉ सुमन सौरभ, चिकित्सक डॉ अनुज डॉ सत्यपाल ने मरीज को मुफ्त परामर्श एवं दवा प्रदान किया. कैंप में 700 मरीज का बीएमडी टेस्ट, 300 यूरिक एसिड, 200 ब्लड शुगर की जांच हुई. कैंप के दौरान लगभग पांच दर्जन लोगों ने लोक अदालत में दीवानी एवं आपराधिक मामलों में सुलह के लिए आवेदन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




