किसान मजदूर यूनियन ने निकाला जनमार्च

Updated:
विज्ञापन
किसान मजदूर यूनियन ने निकाला जनमार्च

किसान मजदूर यूनियन ने निकाला जनमार्च

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड के मंगरवारा पंचायत अंतर्गत अगाढ़ टोला में माकपा के तत्वावधान में किसान मजदूर यूनियन द्वारा जनमार्च बुधवार को निकाला गया, जिसका नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव ललन कुमार ने किया. जिला सचिव ने कहा कि आंधी व बारिश से प्रभावित किसानों को फसल क्षति मुआवजा मिले. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव को समाप्त करने और वैश्विक शांति की अपील भी की. बड़ी संख्या में शामिल किसान, मजदूर और ग्रामीणों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. मौके पर अशोक यादव, पन्नालाल यादव, चंदेश्वरी रजक, सुधांशु कुमार, हरदेव शर्मा, रामनारायण यादव, रामचंद्र मेहता, शंकर यादव, चंदेश्वरी यादव, पंकज राम, प्रदीप कुमार, शिवनारायण साह और विकेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन