कीर्ति कुंभ का आयोजन सात को
Updated at : 03 Mar 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन

कीर्ति कुंभ का आयोजन सात को
विज्ञापन
मधेपुरा.
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में महाविद्यालय संस्थापक कीर्ति नारायण मंडल की 28वीं पुण्यतिथि पर सात मार्च को सुबह 11:00 बजे से कीर्ति कुंभ (स्मरण व संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. आयोजन सचिव सह दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन बीएनएमयू के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा करेंगे. मौके पर मुख्य वक्ता मानविकी संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. प्राचार्य ने बताया कि महामना कीर्ति नारायण मंडल का जन्म सात अगस्त 1921 को बिहार के मधेपुरा जिले के मनहरा नामक गांव में कृषक परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम ठाकुर प्रसाद मंडल व माता का नाम पार्वती देवी था. उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के मिडिल स्कूल में हुई. उच्च शिक्षा पाने के लिए वे मधेपुरा के तत्कालीन विद्यालय सीरीज इन्स्टीट्यूट में नामांकित हुये, लेकिन कुछ कारणों से खिन्न होकर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल के पिता पांच भाई थे. इनमें से एक अवध बिहारी मंडल वीतरागी प्रवृत्ति के थे. परिवार की धर्मानुरागी प्रवृत्ति व चाचा अवध बिहारी मंडल के गृहत्याग का असर किशोर कीर्ति नारायण मंडल पर भी पड़ा. उन्होंने बताया कि कीर्ति नारायण मंडल की भीष्म प्रतिज्ञा के कारण ही वर्ष 1953 में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा अस्तित्व में आया. इसके अलावा भी उन्होंने लगभग तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों के निर्माण व विकास में महती भूमिका निभायी. इनका सात मार्च 1997 को निधन हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




