ज्यादा से ज्यादा ने वोटरों को जोड़ने का रखें लक्ष्य: एसडीएम

ज्यादा से ज्यादा ने वोटरों को जोड़ने का रखें लक्ष्य: एसडीएम
उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजनंदन कला भवन में एसडीएम एसजेड हसन ने आलमनगर और बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक की. एसडीएम ने सभी बीएलओ को डोर-टू-डोर सर्वे शुरू करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन करने की तैयारी में सभी बीएलओ जुट जाएं. उन्होंने ने वोटरों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया. बीएलओ से कहा गया कि अधिक से अधिक ने वोटरों को जोड़ा जाए. एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के युवक और युवतियां के नाम जोड़ें. इसके लिए युवाओं को प्रेरित किया जाए. उन्होंने कहा कि सुखद और बेहतर लोकतंत्र के लिए मतदाता का बनना जरूरी है. दो जगह नाम वालों को भी करें चिह्नित उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2025 को 18 साल या उससे अधिक उम्र के अहर्ता रखने वाले युवक और युवतियां बीएलओ के पास अथवा ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता बन सकते हैं. बैठक में उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जो मतदाता लंबे समय से दूसरी जगह रह रहे हैं, उनके नाम को मतदाता सूची से हटाना है. बैठक में एसडीएम ने कहा कि हाउस टू हाउस सर्वे किया जायेगा. प्री रिवीजन एक्टिविटी के तहत प्रस्तावित यह कार्य किया जायेगा. एसडीएम ने बूथों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किए जाने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि बीएलओ इस बात का भी पता लगाएंगे की एक लोग दो जगह के वोटर तो नहीं है. अधिक बुजुर्गों को भी करें चिह्नित वहीं 90 वर्ष के वोटर के बारे में सर्वे करना जरूरी बताया. कहा कि अति बुजुर्ग वोटर के बारे में यह पता करना जरूरी है कि वह जीवित है अथवा नहीं. यदि जीवित नहीं है तो मतदाता सूची से उनके नाम को डिलीट कर दिया जाय. बैठक के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को हाउस टू हाउस सर्वे का काम घर-घर जाकर करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि वोटरों का नाम हटाने के लिए एप के माध्यम से फार्म सात भरा जाना है. इसमें ध्यान रखकर बाहर रहने वाले और मतदाता की मौत होने की स्थिति में एएसडी के माध्यम से उनका नाम मतदाता सूची से हटाना है. साथ ही इसकी पंजी भी संधारण कर रखना है. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि 18 प्लस वोटर अर्हता तिथि के समय वोटर का नाम जोड़ने के लिए आवेदन लेना है. वोटर आइडी कार्ड भी कराएं ठीक उन्होंने कहा कि जिन वोटर का मतदाता पहचान पत्र में फोटो की गुणवत्ता सही नहीं है, उसको भी इस दौरान ठीक करा सकते हैं. उन्होंने बीएलओ को इसकी जानकारी हाउस टू हाउस सर्वे के क्रम में देने का निर्देश दिया. फोटो को ठीक करने का भी निर्देश दिया. सभी बीएलओ को घर घर जाकर अलग-अलग प्रपत्र फाॅर्म कलेक्ट कर अपलोड करना है. उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को प्रपत्र छह, सात, आठ पर काम करना है. इसमें 18 और 19 साल के नए वोटर का नाम जोड़ना है. इस समय ज्यादा उम्र वाले वोटर पर भी काम करना है. जिसका निधन हो गया है. उसका नाम विलोपित करना है. जो वोटर कहीं चले गए उस स्थिति में भी काम करना है. बीएलओ को सभी कार्य घर घर जाकर करना है. बैठक में अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार, सभी बीडीओ अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




