बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली गयी कलश यात्रा

बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली गयी कलश यात्रा
शंकरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परसा पंचायत के परसा गांव में रामनवमी के अवसर पर नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे. शनिवार को बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शाम के चार बजे से अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, पंचायत के मुखिया बालकृष्ण यादव, पैक्स अध्यक्ष पप्पू राय, पंचायत समिति सदस्य राम सुंदर दास मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










