खाड़ा में चार दिवसीय रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
खाड़ा में चार दिवसीय रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

गुंजायमान हो गया. यह कलश यात्रा जिस मार्ग से गुजर रही थी उसके आसपास के इलाके के लोग जगह जगह उत्सुकता के साथ एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे डटे रहे.

विज्ञापन

नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के दुर्गा मंदिर के निकट चार दिवसीय रामधुनी महायज्ञ के लिए रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई. इस कलशयात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया. रामधुनी महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. जिनका जगह जगह लोगों ने स्वागत किया. कलश शोभायात्रा खाड़ा यज्ञ स्थल से खाड़ा गौठ बस्ती होते हुए बुधामा काली मंदिर पहुंचा. जहां विधि विधान पूर्वक कलश में जल भरा. फिर वहां से खाड़ा बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा. जहां मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया. इसके साथ ही चार दिवसीय रामधुनी महायज्ञ प्रारंभ हो गया. इस कलश शोभायात्रा में जय श्री राम का नारा लग रहे थे. इस कलशयात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्री राम के जयकारे से आस पास का इलाका गुंजायमान हो गया. यह कलश यात्रा जिस मार्ग से गुजर रही थी उसके आसपास के इलाके के लोग जगह जगह उत्सुकता के साथ एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे डटे रहे. वहीं इस मेला के इर्द-गिर्द,खिलोना,मिठाई व सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य दुकान लगी है. इस कलश शोभा यात्रा में जिला परिषद सुनीला देवी,मेला कमिटी के सदस्य बद्री केसरी, संजय केसरी, विजेन्द्र शर्मा, सुशील अग्रवाल, गोपाल ठाकुर,नवल झा,विजय कुमार मुन्ना, चंद्रा नंद झा,मानस कुमार सिंह, राजकिशोर राम, रोहित झा,सत्यम कुमार,विजय पासवान, मिथिलेश पासवान सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन