रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 10 Mar 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

आलमनगर. प्रखंड के इटहरी पंचायत स्थित भम्रपुर टोला में सोमवार को अखंड रामधुनी महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकली गयी. कलश शोभायात्रा अष्टयाम स्थल भम्रपुर टोला से नगर भ्रमण करते हुये इटहरी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरकर पुनः नगर भ्रमण करते हुये अष्टयाम आयोजन स्थल पहुंचे. इस बाबत मुख्य यजमान पूर्व मुखिया सतीश मंडल ने बताया कि कलश शोभायात्रा में 501 कुवांरी कन्याओं व विवाहितों ने भाग लिया. वहीं कलश शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिये गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय युवक हाथ में ध्वज लेकर जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे. आयोजन को सफल बनाने के लिए मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार सुमन,बृजेश कुमार ,सौरव कुमार, सचिन कुमार ,पूर्व मुखिया सतीश कुमार, देवेंद्र कुमार ,किशन कन्हैया ,उदय कुमार ,भवेश कुमार, मणिकांत कुमार ,आनंद कुमार ,अखिलेश कुमार ,वरुण कुमार ,रंजीत कुमार ,अमरजीत कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्र मंडल ,राजेंद्र मंडल, त्रिवेणी मंडल ,परमानंद मंडल ,ओमप्रकाश मंडल ,सूर्य नारायण मंडल, शोभाकांत मंडल ,कपिल मंडल,त्रिवेणी मंडल,राजकुमार, दिलीप कुमार , वासुकीनाथ,मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन