हरिद्वार से उदाकिशुनगंज पहुंचा ज्योति कलश रथ, गायत्री परिवार ने की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
हरिद्वार से उदाकिशुनगंज पहुंचा ज्योति कलश रथ, गायत्री परिवार ने की पूजा-अर्चना

हरिद्वार से उदाकिशुनगंज पहुंचा ज्योति कलश रथ, गायत्री परिवार ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

गायत्री आचार्य व पूज्यनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर देशभर में 108 रथ निकाली गयी

उदाकिशुनगंज.

शांतिकुंज हरिद्वार से गुरुदेव श्रीराम आचार्य शर्मा व पूज्यनीय वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष पूरे देश में मनाया जा रहा है. इसको लेकर देशभर में 108 ज्योति कलश रथयात्रा हरिद्वार से निकाली गयी है. रथ सोमवार को उदाकिशुनगंज दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां सैकड़ों गायत्री परिवार के अनुयायियों ने रथ पर विराजमान गुरुदेव श्रीराम आचार्य व पूज्यनीय वंदनीय माताजी की पूजा-अर्चना की. वही ज्योति कलश रथ को देखने व पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रथ के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे सुमीत कुमार व सुनील गुप्ता, भारतीय संस्कृति ज्ञानपीठ के जिला संयोजक डॉ सुजीत कुमार, चक्रधर मेहता,चेतन कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया. मौके पर अन्नु देवी, बिजली सिंह, बसंत कुमार झा, दुर्गानंद दास, नौखेलाल गुप्ता, संजय आजाद, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, सूर्य नारायण गुप्ता, अमृता चौधरी, चीकू देवी, अजय गुप्ता, करुणा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन