कैंप लगाकर लाभुकों का बनाया जॉब कार्ड

कैंप लगाकर लाभुकों का बनाया जॉब कार्ड
चौसा. चौसा पूर्वी, पश्चिमी व पैना पंचायत सरकार भवन में मनरेगा के अधिकारियों ने जॉब कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया. पैना पंचायत सरकार भवन कैंप में 103 लोगों का जॉब कार्ड बनाया गया. कैंप का निरीक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी बिंदु कुमारी ने किया. उन्होंने कहा कि योग्य लाभुकों का ही जॉब कार्ड निर्गत करेंगे और 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का जॉब कार्ड नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि निशुल्क जॉब कार्ड कैंप लगाकर प्रत्येक पंचायत में बनाया जा रहा है. अगर किसी भी लाभुकों से जॉब कार्ड के नाम पर रुपया का वसूली करता है, तो उन्हें जानकारी दें. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम, मदन मंडल, संजय यादव, रोजगार सेवक फुनू कुमार, ऑपरेटर मृत्युंजय कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, यासीर हामीद, मो नफीस, वार्ड सदस्य मो शमशाद, मो मुराद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










