जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगायी, शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
Updated at : 29 Oct 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को जीविका के द्वारा आलमनगर प्रखंड के अनुराधा जीविका महिला ग्राम संगठन, सिंधार में विशेष स्वीप गतिविधि आयोजित की गयी.
विज्ञापन
मधेपुरा.
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को जीविका के द्वारा आलमनगर प्रखंड के अनुराधा जीविका महिला ग्राम संगठन, सिंधार में विशेष स्वीप गतिविधि आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान चुनाव पाठशाला, मेंहदी रंगोली प्रतियोगिता तथा मतदाता शपथ समारोह का आयोजन किया गया. जीविका दीदियों ने अपने रचनात्मक प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा सभी को आगामी छह नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक निम्न नारों के साथ शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया. इस अवसर पर जीविका के प्रखंड स्तरीय कर्मियों ने बताया कि प्रत्येक घर तक मतदान संदेश पहुंचाने हेतु ऐसी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी ताकि आलमनगर प्रखंड के प्रत्येक मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




