बदलाव रैली की सफलता को जनसुराज की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
बदलाव रैली की सफलता को जनसुराज की हुई बैठक

बदलाव रैली की सफलता को जनसुराज की हुई बैठक

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा .11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में जनसुराज पार्टी की होने वाली बिहार बदलाव रैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष साहेब सिंह यादव ने बताया कि हर पंचायत से कम से कम 100 लोग रैली में जायेंगे. उन्होंने कहा कि यह रैली उन छात्रों की आवाज है, जो पढ़ाई के लिए पलायन कर रहे हैं. उन युवाओं की उम्मीद है जो रोजगार के लिए बिहार से बाहर जा रहे हैं. यह रैली उन नागरिकों की मांग है, जिन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष साहेब सिंह यादव, जिला संगठन महिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ सागर यादव, मुख्य प्रवक्ता अमरजीत कुमार, जिला संगठन अध्यक्ष प्रिंस कुमार पुटू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन