पर्व में शिक्षकों को वेतन न मिलाना दुर्भाग्यपूर्ण

Updated:
विज्ञापन
पर्व में शिक्षकों को वेतन न मिलाना दुर्भाग्यपूर्ण

पर्व में शिक्षकों को वेतन न मिलाना दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन

मधेपुरा.

बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने किये हुये दो महीने से कार्य का वेतन होली जैसे पर्व पर भी नहीं मिलना चिंता का विषय है. शिक्षक वेतन के लिए परेशान हैं. जबकि शिक्षक अपने मनोयोग से शिक्षा प्रदान करते हैं. फिर भी समय से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाता है. विधान परिषद सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों ने लोन ले रखा है एवं होली जैसे महान पर्व में शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना निंदनीय है. एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है. शिक्षक रोज समय से हाजिरी बनाते हैं एवं अपने मनोयोग से बच्चों को पढ़ाते हैं. इसके बावजूद होली जैसे पर्व में शिक्षकों का जीओवी से भुगतान होने वाले शिक्षकों का भी वेतन एवं विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के प्रति उदासीन रवैया के कारण शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. जो इस सरकार की और नकारेपन को दर्शाता है. हमारी मांग सरकार से है जो अभिलंब वेतन भुगतान करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन