ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता व निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम, अभिषेक रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

मधेपुरा. लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता व निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम, अभिषेक रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का निर्धारित मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएम ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश व निकास नियंत्रण, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा प्रबंध व परिसर की समुचित साफ-सफाई का गहन अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा मानकों के अनुपालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. डीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है. अतः वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक स्तर पर सतर्क व सुदृढ़ बनाए रखा जाये तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, सुरक्षा कर्मियों की सतत तैनाती, अग्निशमन उपकरणों के समय-समय पर परीक्षण तथा वेयरहाउस परिसर में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण शांतिपूर्ण व व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन