महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों को योजनाओं की दी जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों को योजनाओं की दी जानकारी
कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी सुकासन व बिशनपुर बाजार पंचायत में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर रानीपट्टी सुखासन पंचायत के पशु चिकित्सालय व बिशनपुर बाजार पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में आजाद, विकास व राखी तो बिशनपुर बाजार में रागनी जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में महिलाएं गांव व टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर रख रखा. राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर चर्चा को लेकर संवाद भी किया. इस दौरान रानीपट्टी में तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री से सीधे वार्ता में जीविका दीदियों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ा. मौके पर बीपीएम मनोज कुमार, सीसी प्रीतम कुमार, सीसी कांति देवी, सीसी स्वेता राज आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










