अखिल भारतीय महासम्मेलन एवं रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ

सोशल मीडिया पर भगैत कार्यक्रम को लेकर छाए हुए दीपेन पंजियार भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे.
पुरैनी, मधेपुरा. प्रखंड क्षेत्र के रौता में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय अखिल भारतीय महासम्मेलन एवं दो दिवसीय रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया. जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया. उद्घाटन से पूर्व विभिन्न टोले मोहल्ले की 151 कुंवारी कन्याओं व अन्य नवविवाहितों के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा बजरहा बाबा स्थान से निकलकर रौता होते हुये बथनाहा शिव मंदिर पर स्थित कुएं से जल भरा इसके बाद पुन: विभिन्न टोले मोहल्ले होते हुये बजरहा बाबा स्थान पहुंचे. उक्त मौके पर मुखिया कुंदन सिंह, पूर्व मुखिया रजनीश कुमार बबलू, उप मुखिया राम प्रकाश सिंह उर्फ पमपम सिंह, लड्डू यादव, अध्यक्ष सियाराम यादव, कौशल यादव, रोशन यादव, रामवीर यादव, मनीष कुमार, ऋषि कुमार, पंकज यादव, राजनंदन कुमार, निलेश यादव, अंबिका राम, जय सिंह ठाकुर, सुशील बाबा सहित कई अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिल रही है. तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगत महासम्मेलन को लेकर सुपौल, अररिया, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया सहित कई अन्य हिस्सों से भगैत सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंडली पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर भगैत कार्यक्रम को लेकर छाए हुए दीपेन पंजियार भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे. आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है जिसमें शौचालय की व्यवस्था, पेयजल की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य चीजों पर महत्वपूर्ण दृष्टि रखी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




