बैंगा पुल से लेकर दुर्गा स्थान चौक तक अवैध अतिक्रमण, दिनभर जाम

यात्री वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था एवं सख्त यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी आवश्यक है.
मुख्य सड़क के दोनों ओर खड़ी रहती ई रिक्शा टेंपो और मोटरसाइकिल, जाम की समस्या बद से बदतर –
– सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण से व्यवस्था बदहाल, जाम से लोग परेशान, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल –
प्रतिनिधि
मुरलीगंज, मधेपुरा.
नगर पंचायत क्षेत्र में एनएच-107 के बैंगा पुल से लेकर दुर्गा स्थान चौक तक अवैध अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है. सड़क के दोनों ओर ई-रिक्शा, टेंपो और मोटरसाइकिलों की अव्यवस्थित पार्किंग एवंदुकानदारों द्वारा अपने सामान को सड़क पर फैलाने से यह समस्या और भी विकट हो गयी है. इससे न केवल आम जनता बल्कि स्कूली बच्चों एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
सुबह-शाम के समय जाम की स्थिति और भी भयावह हो जाता है. इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक घंटों जाम में फंसे रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी गाड़ियां और टोटो चालक कहीं भी वाहन रोककर सवारी उतारने-चढ़ाने की आदत इस समस्या को और गंभीर बना रही है. बाजार इलाकों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जहां पैदल चलने तक की जगह नहीं बचती.पिछले वर्षों में नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिये कई बार अभियान चलाए हैं. उदाहरण के लिये जनवरी 2022 में प्रशासन ने एनएच-107 पर बैंगा पुल से लेकर दुर्गा स्थान चौक तक अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर का उपयोग किया था. इसी प्रकार, मार्च 2023 में भी सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई थी. हालांकि इन अभियानों के बावजूद अतिक्रमण की समस्या पुनः उभर आती है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है.
स्थानीय निवासी बाबा दिनेश मिश्रा का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ता है, इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. लोगों ने सुझाव दिया है कि सड़क किनारे लोहे की ग्रिल या बैरिकेडिंग की जाए और सड़क के बीच में डिवाइडर लगाया जाय. ताकि अतिक्रमण को रोका जा सके. इसके अलावा, यात्री वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था एवं सख्त यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी आवश्यक है.पार्षद उदय चौधरी ने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन को नियमित रूप से सख्त कार्रवाई करनी होगी और अतिक्रमण हटाने के बाद उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे. साथ ही स्थानीय समुदाय और व्यापारियों को भी इस दिशा में सहयोग करना चाहिये. ताकि मुरलीगंज नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और जाम की समस्या से निजात मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




