एचएम रतेंद्र कुमार को दी गयी भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन
एचएम रतेंद्र कुमार को दी गयी भावभीनी विदाई

उत्क्रमित मवि नवटोलिया गोढ़ियारी के एचएम रतेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मुरलीगंज. उत्क्रमित मवि नवटोलिया गोढ़ियारी के एचएम रतेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीईओ बबीता कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक चतुरानंद सिंह एवं बचनेश्वर पासवान ने संयुक्त रूप से किया. रतेंद्र कुमार को अंगवस्त्र, फूल-माला पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सेवा काल के दौरान विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सभी का सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भुलेंगे. समारोह में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और जनप्रतिनिधियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और भावभीनी विदाई दी. मौके पर सेवानिवृत्त बीइओ दयानंद सिंह, डॉ रुद्रधर झा, जिला शिक्षक संघ महासचिव आशीष कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम का मंच संचालन निशिकांत दास ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन