मतदान है अधिकार, हर मतदाता बने जागरूक के संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 16 Oct 2025 9:07 PM

विज्ञापन

मतदान है अधिकार, हर मतदाता बने जागरूक के संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन

मधेपुरा. लोकतंत्र के महापर्व मतदान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली उदाकिशुनगंज के मंजौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आयोजित की गयी. इसमें स्वास्थ्यकर्मियों व आशा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया व उन्हें मतदान के दिन मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया. मौके पर “पहले मतदान, फिर जलपान हर मतदाता का यही संदेश — वोट करें देश का विकास”, और “लोकतंत्र की यही पहचान वोट डालें सब नागरिक महान” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य भी है. उन्होंने सभी से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ ली. यह आयोजन जिला प्रशासन स्वीप कोषांग व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे “स्वस्थ समाज, जागरूक मतदाता” अभियान के तहत संपन्न हुआ, इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन