मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा से राममय हुआ ग्वालपाड़ा

Updated:
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा से राममय हुआ ग्वालपाड़ा

प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 108 महावीर धर्मशाला के सौजन्य से शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीश्री 108 महावीर धर्मशाला के सौजन्य से शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी. सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात निकली इस अलौकिक यात्रा से पूरा प्रखंड क्षेत्र भगवा रंग में सराबोर नजर आया. शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण फूलों से सजे भव्य रथ थे, जिस पर भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप में बाल कलाकार विराजमान थे. घुड़सवारों की टोली, पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र, ढोल-ताशा और शंख की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. धर्मशाला परिसर से शुरू होकर यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः वहीं संपन्न हुई. इसमें लगभग तीन से चार हजार राम भक्तों ने मोटरसाइकिल, घोड़ों और पैदल चलकर हिस्सा लिया. जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और खीर के महाप्रसाद का वितरण किया गया. सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, समिति प्रतिनिधि टूनटून साह, पूर्व जिप सदस्य मनोज यादव, मुखिया शैलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नव बाल युवक संघ के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन