अखिल भारतीय दिव्य सत्संग का 18वां वार्षिक महा अधिवेशन 21 व 22 को

अखिल भारतीय दिव्य सत्संग का 18वां वार्षिक महा अधिवेशन 21 व 22 को
प्रतिनिधि, मधेपुरा बनमनखी प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदीश चंद्र प्रभा विज्ञान महाविद्यालय बनमनखी में अखिल भारतीय दिव्य सत्संग का 18वां वार्षिक महान अधिवेशन 21 व 22 फरवरी को होगा. इस सत्संग में मुख्य प्रवक्ता के रूप में परम पूज्य गुरुदेव संत श्री अभय साहेब कबीर पारख निकेतन (चेरिटेबल ट्रस्ट ) कहलगांव भागलपुर से और अनेक भजनों उपदेशक और संत पधार रहे हैं. विशिष्ट अतिथि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व कुलपति प्रो आरकेपी रमन और स्वागताध्यक्ष के रूप में विधायक कृष्ण कुमार ऋषिदेव पधार रहे हैं. मुख्य संरक्षक प्रो कुलदीप यादव, संस्थापक संत संजय साहेब, सचिव गणेश यादव, विजय शाह, रमेश पासवान, प्रो सुधीर यादव, कोषाध्यक्ष हरि ओम शरण, प्रो प्रेम कुमार जायसवाल आदि संत पधार रहे हैं. 21 फरवरी को 7:00 बजे सुबह प्रभात फेरी,अपराहन दो से 5:00 बजे तक प्रार्थना भजन और प्रवचन,संध्या 7 से 9 बजे तक भजन संध्या. 22 फरवरी 2025 प्रातः 6 से 10 बजे पूर्वाह्न तक एवं अपराह्न 2 से 5 बजे अपराह्न तक प्रार्थना, भजन एवं प्रवचन शाम 7:00 बजे से भजन संध्या है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




