बिहार में शासन प्रशासन व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह विफल – आइसा

Updated:
विज्ञापन
बिहार में शासन प्रशासन व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह विफल – आइसा

बिहार में शासन प्रशासन व स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह विफल – आइसा

विज्ञापन

मधेपुरा. मुजफ्फरपुर में हुई बलात्कार के बाद लड़की की मौत के बाद आइसा ने टीपी कॉलेज गेट पर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आंदोलन किया. मौके पर आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में लड़की की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है. मुजफ्फरपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई बर्बर यौन हिंसा और इलाज में हुई लापरवाही के कारण मौत हो गयी. पीएमसीएच के अधीक्षक को निलंबित कर और स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिये. जिलाध्यक्ष सन्नी कुमार ने कहा कि यह घटना राज्य सरकार की दोहरी विफलता को दर्शाती है. मौके पर आइसा नेता सुमन भारती, नीरज कुमार, सिंटू कुमार, मो. मुस्तकीम, इरफान अली अतिश कुमार, शिव कुमार, सौरभ कुमार, सुपौल जिलाध्यक्ष संतोष सियोटा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन