पंजाब में हुआ पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मधेपुरा में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पंजाब में हुआ पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मधेपुरा में मामला दर्ज

पंजाब में हुआ पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, मधेपुरा में मामला दर्ज

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद मुख्यालय के वार्ड संख्या चार की एक महिला ने अपने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कराया है. मामला मधेपुरा के महिला थाना में दर्ज हुआ है, जबकि घटना पंजाब का बताया जा रहा है. यहां पर कांड संख्या शून्य दर्ज हुआ है. पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया अपनायी है. दर्ज कराये गये मामले में महिला ने कहा कि वह पति व बच्चों के साथ पंजाब गये थे. वहां पर उसके पति मजदूरी करता है. पंजाब में ही उसके ही मुहल्ले के 45 वर्षीय पिंकू मंडल भी मजदूरी का करता था. 18 मार्च 2026 को उनकी पांच वर्षीय पुत्री को बिस्किट देने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया. मामला पंजाब के हकीम सालेम चमकौर साहिब जिला रोड रूपनगर का बताया जा रहा है. जब उनकी बेटी दो घंटे तक नहीं मिली, तो परिवार के सदस्य परेशान हो गये. बाद में जब बेटी मिली तो उसने परिवार से बताया कि पिंकू दादा मुझे बिस्कुट देकर ले गये. बच्ची ने बताया कि उनके साथ गंदा हरकत किया. तब महिला ने बच्ची के साथ हुए घटना की पड़ताल की. जहां बच्ची के प्राईवेट पार्ट को देखने पर रक्तस्राव मिला. उसके बाद परिजन आरोपित को कहने गये तो धमकाया गया. उसके बाद आरोपितों ने पीड़ित परिजन को रात भर कमरें में बंद रखा. फिर सुबह में बिहार आने वाली ट्रेन पर जबड़न बैठा दिया गया. उसके बाद सभी घर पहुंचे. जहां मधेपुरा महिला थाना में मामला दर्ज कराया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन