पानी में डूबने से बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र की सिंहार पंचायत वार्ड नंबर एक तिलकपुर से आलमनगर जाने वाले मुख्य सड़क में बजरंग बली मंदिर के पास लगभग एक वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबने से हो गयी.
आलमनगर. थाना क्षेत्र की सिंहार पंचायत वार्ड नंबर एक तिलकपुर से आलमनगर जाने वाले मुख्य सड़क में बजरंग बली मंदिर के पास लगभग एक वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबने से हो गयी. मृतक बच्चे की पहचान तिलकपुर गांव के वार्ड नंबर एक निवासी बिन्दु ठाकुर के एक वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी के रूप में हुई. वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक की मां रह-रहकर बदहवास हो जाती थी और उसके चीत्कार से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद पासवान, कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










