जिले में गैस की किल्लत महज अफवाह, प्रशासन ने जारी किये आंकड़े
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

जिले में गैस की किल्लत महज अफवाह, प्रशासन ने जारी किये आंकड़े
विज्ञापन
स्टॉक में उपलब्ध हैं 13,635 सिलेंडर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से की संयम बरतने की अपील
मधेपुरा. समाहरणालय स्थित न्यू एनआइसी सभागार में जिले में एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के निराकरण व आम उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. यह प्रेस वार्ता जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अनंत कुमार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि मधेपुरा जिले में कुल 4,04,080 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं. इनमें से 2,78,661 उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं, जबकि शेष अन्य श्रेणी के उपभोक्ता हैं.मांग से अधिक आपूर्ति व पर्याप्त स्टॉक
अधिकारियों ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. जिले में गैस की औसत दैनिक खपत लगभग 5,080 सिलेंडर है, जबकि वर्तमान स्टॉक में 13,635 सिलेंडर उपलब्ध हैं. उदाहरण के तौर पर बताया गया कि 22 मार्च 2026 को कुल 6,171 गैस सिलेंडरों की बिक्री की गयी, जो यह दर्शाता है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी हुई है.अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जिला प्रशासन द्वारा आम उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें व केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें. इससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी व उपभोक्ताओं को उनके घर तक समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी कोई कमी नहीं है. किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर विभाग द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने पुनः आश्वस्त किया है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है. आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










