ePaper

चार वर्षीय बालक पानी में डूबा, खोजबीन जारी

Updated at : 07 Nov 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
चार वर्षीय बालक पानी में डूबा, खोजबीन जारी

प्रखंड अंतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र की मोरसंडा पंचायत अंतर्गत अमनी गांव के समीप बलौरा घाट में शुक्रवार को शौच करने गये एक चार वर्षीय बालक पानी में डूब गया.

विज्ञापन

चौसा.

प्रखंड अंतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र की मोरसंडा पंचायत अंतर्गत अमनी गांव के समीप बलौरा घाट में शुक्रवार को शौच करने गये एक चार वर्षीय बालक पानी में डूब गया. स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, लेकिन पता नहीं चल सका है. पानी में डूबने वाला बच्चा मोरसंडा पंचायत के अमनी वार्ड संख्या 12 निवासी प्रकाश मुनी के चार वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया गया है. घटना के संदर्भ में बच्चे के पिता ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे घर से उनके दोनों बच्चे शौच क्रिया करने के लिए बोलेरो घाट की तरफ गये थे. कुछ देर के बाद उनका बड़ा लड़का घर आ गया व छोटा पुत्र की डूबने की सूचना घर पर बतायी. सूचना पर बलौरा घाट में त्वरित ग्रामीणों ने एकजुट होकर गोताखोरी की. काफी मशक्कत करने के बाद भी जब बच्चा का आता पता नहीं चल पाया तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत मोरसंडा के मुखिया शेखर पासवान ने चौसा के सीओ उदय कांत मिश्रा को दी. सीओ उदयकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम मधेपुरा को सूचना दी गयी है. देर शाम तक चौसा टीआरएफ की टीम पहुंच जायेगी. शनिवार को एसडीआरएफ टीम से पानी में सर्च ऑपरेशन करवाया जायेगा. इधर, पानी में डूबने से बच्चा के घर सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन