ePaper

अचानक आग लगने से चार लोगों आशियाना जल का राख

Updated at : 08 Apr 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक आग लगने से चार लोगों आशियाना जल का राख

अग्निशमन गाड़ी द्वारा के द्वारा आग बुझाई गयी.

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा.

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत सिंगयान पंचायत वार्ड पांच में सोमवार की देर शाम अचानक आग लगने से चार लोगों का घर सहित सब कुछ जलकर राख हो गया.

ग्रामीण के सूचना पर पहुंचे अग्निशमन गाड़ी द्वारा के द्वारा आग बुझाई गयी. जब तक अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचती तब तक चार लोगों का घर सहित सबकुछ जलकर नष्ट हो गया. आग लगने की घटना में गृह स्वामी के अनुसार नकद 20 हजार, डेढ से दो लाख की सोने चांदी के जेवरात, ट्रेक्टर, दो थ्रेशर, एक मशीन, दो साइकिल, आवश्यक कागजात, बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित सबकुछ आंखो के सामने नष्ट हो गया.

पीड़ित परिवार प्रमोद साह, नीरज साह, अनिल साह और प्रकाश साह का आवासीय घर सहित खाने पीने के समान अन्न भंडारण, बिछावन कपड़े सब कुछ जल गया है. आग कैसे लगी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस समय घर में आग लगी उस वक्त घर पर कोई नहीं था. पड़ोसी के द्वारा सूचना मिला की घर में अचानक भीषण आग लग गयी. अग्निकांड की क्षति के विषय में अग्निपीडित द्वारा बताया गया कि लगभग सात से आठ लाख की क्षति हुई है. घटना स्थल पर पहुंचे प्रतिनिधि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार जल्द सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन