पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी
मधेपुरा.
माय अर्थ माय बर्थ के तहत प्रत्येक आदमी को पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना चाहिये. हरियाली है तो खुशहाली है. पेड़ पौधे ही हमें स्वच्छ हवा और ऑक्सीजन देते हैं. यह बातें शनिवार को पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने दर्जनों पौधा लगाकर किया. पूर्व पार्षद ने कहा कि प्रत्येक आदमी के जिंदगी में कोई न कोई खास अवसर आता है, ऐसे में सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. पूर्व पार्षद प्रत्याशी सह समाजसेविका रवीना कुमारी ने कहा कि अभी इस बढ़ती जनसंख्या में लोग पेड़-पौधा काटकर अपना घर द्वार बना रहे है. इस कारण वातावरण असंतुलित हो रहा है ऐसे में सभी को अपने जिंदगी में पौधरोपण करना चाहिये ताकि पर्यावरण का संतुलन बरकरार रहे. मौके परसेवानिवृत्त बैंक पदाधिकारी अशोक ठाकुर, दीपक झा, विन्देशरी यादव, अर्चना कुमारी, रवीना कुमारी, पूनम देवी, अनीषा भारती कार्यपालक सहायक, रामचंद्र यादव उर्फ लगन, दिवाकर कुमार,हर्ष, सान्वी, आदिति, कृष्णा, टुकटुक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










