पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लगा शिविर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर लगा शिविर
पुरैनी. पुरैनी मुख्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शनिवार को शिविर लगाया गया. इस दौरान बीडीओ अमरेंद्र कुमार, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, कनीय अभियंता मुकेश कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक आदि मौजूद थे. जेई मुकेश कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के आलोक में आयोजित किये गये शिविर के दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र के 55 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है. अधिकारियों ने बताया कि जो बीपीएल परिवार है उन्हें निःशुल्क सोलर प्लेट योजना का लाभ मिलेगा. वही जो एपीएल परिवार के बिजली के उपभोक्ता है उन्हें सब्सिडी के आधार पर सोलर प्लेट उनके छत पर लगाया जायेगा. मौके पर सोलर प्लेट योजना कंपनी के कई कर्मचारी, आदिल समीम, मो रब्बान, रोशन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










