चार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों पर न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने के कारण न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे.
विज्ञापन
शंकरपुर
थाना पुलिस ने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाते हुये चार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर वारंटियों को धर दबोचा. सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, इसके आलोक में यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति में बसन्तपुर वार्ड नंबर 13 निवासी श्यामसुंदर ठाकुर एवं रविंद्र यादव, अरताहा निवासी मनीष कुमार एवं कबियाही निवासी पवन कुमार शामिल है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों पर न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने के कारण न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे. इसके आलोक में सभी वारंटियों के गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुये मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










