ePaper

बिहारीगंज से चार व आलमनगर विधानसभा से पांच ने कटाया एनआर

Updated at : 11 Oct 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारीगंज से चार व आलमनगर विधानसभा से पांच ने कटाया एनआर

बिहारीगंज से चार व आलमनगर विधानसभा से पांच ने कटाया एनआर

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के लिए शनिवार को आलमनगर व बिहारीगंज विधानसभा सीट के लिए नौ लोगों ने एनआर कटाया. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल के दोनों विधानसभा सीटों में नामांकन को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया है. आलमनगर व बिहारीगंज विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गये हैं. वहीं मुख्य गेट समेत सभी जगहों पर बैरिकेडिंग किया गया है. वहीं एसडीएम पंकज घोष ने बताया कि नामांकन के लिए एसडीएम कार्यालय के वेश्म में बिहारीगंज विधानसभा का पर्चा दाखिल किया जायेगा, जबकि एलआरडीसी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सौरभ कुमार भारती के वेश्म में आलमनगर विधानसभा सीट के अभ्यर्थियों का पर्चा दाखिल किया जायेगा. वही समर्थकों को बैरिकेडिंग से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं अभ्यर्थियों के साथ निकलने वाली जुलूस को धारा 163 का अनुपालन करना है. ताकि किसी भी राजनीतिक दलों के समर्थकों में आपस में शांति व्यवस्था कायम रह सके. प्रथम चरण नामांकन की प्रक्रिया 10 से 17 अक्तूबर तक चलेगा. वहीं 18 अक्तूबर को स्क्रुटनी तथा 20 अक्तूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. आलमनगर 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अमर कुमार सिंह, रूबी कुमारी,अखिलेश कुमार और अख्तर मंसूरी, नवीन कुमार, जबकि बिहारगंज 71 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कर्ण कुमार मिश्रा उर्फ टीपू मिश्रा,रेणु कुमारी,निरंजन कुमार मेहता और शांति देवी ने एनआर कटाया है. एसडीएम ने बताया कि सामान्य के लिए 10 हजार रुपये , जबकि एससी एसटी के लिए पांच हजार रुपये है. उन्होंने कहा कि एससी एसटी के वैसे अभ्यर्थी जिसका जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया हुआ है. वैसे अभ्यर्थियों के लिए पांच हजार शुल्क देना अनिवार्य किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन