ePaper

विद्वान, कुशल प्रशासक और राजनेता थे पूर्व कुलपति डॉ महावीर बाबू- कुलसचिव

Updated at : 02 Jan 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
विद्वान, कुशल प्रशासक और राजनेता थे पूर्व कुलपति डॉ महावीर बाबू- कुलसचिव

विद्वान, कुशल प्रशासक और राजनेता थे पूर्व कुलपति डॉ महावीर बाबू- कुलसचिव

विज्ञापन

100वीं जयंती पर याद किये गये कुलपति डॉ महावीर प्रसाद मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ महावीर प्रसाद की 100 वीं जयंती विश्वविद्यालय के प्रशासनिक परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनायी. माल्यार्पण के उपरांत बीएनएमयू कुलसचिव डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि वे विद्वान प्राचार्य सहित विधायक व सांसद के रूप में कुशल प्रशासक तथा शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की. वे इतिहास के विद्वान व्यख्याता थे. महावीर बाबू ने विश्वविद्यालय में बेहतर काम किया है. वे पटना विश्वविद्यालय व बिहार विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, सांसद व अंत में बीएनएमयू के पांचवें कुलपति के रूप में कार्य किया. समाजसेवी-साहित्यकार सह विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि महावीर बाबू का बिहार के शिक्षामंत्री के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने टीपी कॉलेज के प्राचार्य के रूप में इतना काम किया कि छात्र, अभिभावक व मधेपुरा के गणमान्यों द्वारा उन्हें टीपी कॉलेज का विश्वकर्मा कहा जाता है. मधेपुरावासी, संस्थापक प्राचार्य रतन चंद को कॉलेज की आत्मा तथा करुणा कुमार झा को अनुशासनप्रिय प्राचार्य के रूप में सुमार करते हैं. मौके पर वित्त पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर मिश्रा, विकास पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, प्रॉक्टर डाॅ इम्तियाज अंजुम, पृथ्वीराज यदुवंशी, डॉ सौरभ कुमार, राजीव कुमार, ई रितेश कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर महावीर बाबू के पुत्र प्रो अरुण कुमार, विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग, बीएनएमयू व सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी मनोज कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन