श्रीनगर में मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर में मुहर्रम पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
कुमारखंड.
श्रीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस जवानों ने साथ फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने किया. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के पोखरिया, पुरैनी, रामनगर, परमानंदपुर, चैनपुर, लक्ष्मीपुर, लल्कुरिया, मदनीनगर, घोड़दौल, रहमतगंज, रहटा, टपडा टोला समेत कई गांव में फ्लैग मार्च निकाल कर मुहर्रम पर्व लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों के साथ पैदल मार्च निकालकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इलाके में शांति भंग करने की कोशिश की जायेगी तो वैसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. फ्लैग मार्च में एसआइ नागेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, मधुकर पासवान, दिलीप कुमार, आशीष कुमार, चौकीदार अशोक पासवान, पवन कुमार, रूपेश राज, संतोष पासवान आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










