भगैत महासम्मेलन के वार्षिक महाधिवेशन को ले किया गया ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
भगैत महासम्मेलन के वार्षिक महाधिवेशन को ले किया गया ध्वजारोहण

भगैत महासम्मेलन के वार्षिक महाधिवेशन को ले किया गया ध्वजारोहण

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा . प्रखंड के टेमाभेला कंटाही में अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन को लेकर ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण से पूर्व ग्रामीणों ने सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया. पैक्स अध्यक्ष अमोद कुमार मुन्ना ने बताया कि पांच से छह अप्रैल तक अष्टयाम, छह व सात अप्रैल की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. वहीं आठ व दस अप्रैल को भगैत महासम्मेलन होगा. चैती दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर दूसरी ओर टेमाभेला कंटाही में वर्षों से आयोजित होने वाले चैती नवरात्र को लेकर पूजा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जिला परिषद सदस्य उमाशंकर यादव, समिति अध्यक्ष श्यामकिशोर यादव, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव शेखर झा, कोषाध्यक्ष महादेव कुमार, मुखिया विजय कुमार विमल, विरगाव चतरा पंचायत के मुखिया रौशन कुमार, सरपंच शैलेंद्र कुमार, सरपंच चंद्रा देवी, रामकुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, रामानंद यादव, सुभाष यादव, रमन कुमार, ब्रजेन कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन