पैक्स चुनाव : अंतिम दिन अध्यक्ष के पांच व सदस्य पद के 30 ने भरा नामांकन का पर्चा

पैक्स चुनाव : अंतिम दिन अध्यक्ष के पांच व सदस्य पद के 30 ने भरा नामांकन का पर्चा
उदाकिशुनगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सदस्य पद के लिए 30 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि नयानगर पैक्स से अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए पिंकी देवी, अखिलेश्वर शर्मा, रमण कुमार सिंह एवं पिंकी देवी (द्वितीय) ने नामांकन किया. वहीं सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया. बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए अरविंद महतो ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा बीड़ी रणपाल पैक्स में सदस्य पद के उपचुनाव के लिए पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा. इस प्रकार कुल मिलाकर नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए सात तथा सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थी मैदान में हैं. वहीं बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. बीड़ी रणपाल पैक्स में सदस्य पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 10 और 11 अप्रैल को की जायेगी. नाम वापसी 12 व 13 अप्रैल को होगी तथा उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. मतदान 20 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 21 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय सभागार में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




