ePaper

अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

ग्वालपाडा में हत्यारा पिता के साथ फुलौत में चार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के तिरासी गांव निवासी एक पिता ने अपने इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या के बाद हत्यारा पिता गैनू चौधरी को पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार गैनू चौधरी ग्वालपाड़ा थाना में पूर्व से एक कांड के फरारी आरोपित बताये गये हैं. इस छापेमारी दल में ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि पासवान, अरार थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुअनि दुर्गेश कुमार, पुअनि विजय प्रसाद, कामेश्वर पांडेय, सअनि मुकुंद कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल को शामिल किया गया था. वहीं उदाकिशुनगंज अनुमंडल के फुलौत थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार अपराधी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में फुलौत पुलिस को शामिल कर खोपड़िया वासा से गिरफ्तार किया गया है. वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार को उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय में पीसी जारी कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खोपड़िया वासा में चार-पांच अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से जमा हुए हैं. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास, पुअनि विनोद कुमार समेत सशस्त्र बलों की एक टीम गठित कर अपराधियों के ठिकाने को चारों ओर से घेर कर सभी अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया वासा के सूरज कुमार, शंकर सिंह, राहुल कुमार व एक अपराधी मतबाला कुमार भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का रहने वाला बताया गया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पुलिस मास्केट, एक देसी बंदूक, 8 गोली एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का इतिहास खंगाल रही है. इस छापेमारी दल में फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास, पुअनि विनोद कुमार के अलावे थाने के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया था. पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन