अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज

अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजोरी पंचायत के बजराहा से 16 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला थाना में बुधवार को दर्ज किया गया. इस बाबत लड़की के पिता बाबूलाल मंडल ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 11 नवंबर को मेरी पुत्री घर से पढ़ने के लिए बजराहा चौक गयी थी, जब शाम में घर वापस नहीं आयी, तो खोजबीन की. इस दौरान पता चला कि मेरे बड़े भाई का दामाद चौसा के गौशाला वार्ड नंबर सात निवासी सोनू मंडल उर्फ सोनेलाल मंडल से मेरी पुत्री मोबाइल पर बात कर घर से गयी थी. इस जानकारी पर हमलोग सोनू मंडल के घर पर गये. उनके परिवार वालों को बताएं तो परिवार वालों ने मिलकर हमलोगों को गाली देते हुये अपने दरवाजे पर से चले जाने की धमकी दी. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड़की की खोजबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










