बाइक चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज

बाइक चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज
आलमनगर. थाना क्षेत्र के खुरहान में परीक्षा दिलवाने आये अभिभावक की बाइक चोरी हो गयी. इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अकमल हुसेन ने बताया कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा निवासी मिथिलेश कुमार झा ने दिये आवेदन में कहा कि पुत्र को परीक्षा दिलाने रामखेलावन झरीलाल महाविद्यालय खुरहान आया था. बाइक लगाकर चाय पीने गया. इसी बीच बाइक चोरी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










