मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज

मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज
ग्वालपाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसी मझुआ में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस बाबत पीड़ित खोखसी मझुआ वार्ड संख्या पांच निवासी कंचन देवी ने थाने में आवेदन देकर सात लोगों पर मारपीट, जेवरात व रुपया छीनने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कंचन देवी ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को मझुआ वार्ड नंबर पांच निवासी मुन्ना साह, दीपक साह, मंजू देवी, संजू देवी सहित सात लोग घर आकर गाली- गलौज करते हुए मारपीट की. साथ ही रुपया व जेवरात छीन लिया. वहीं थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










