मारपीट व गोलीबारी को लेकर 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट व गोलीबारी को लेकर 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

मारपीट व गोलीबारी को लेकर 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

आलमनगर. आलमनगर थाना क्षेत्र के बिसपट्टी पंचायत स्थित अकहा गांव में मारपीट व गोलीबारी को लेकर थाने में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है. आवेदन में 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि अकहा निवासी सूरज कुमार साह पिता बिजल साह के आवेदन पर 10 लोगों के खिलाफ मारपीट व गोलीबारी को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है. वही दूसरे पक्ष के अकहा निवासी सुदामा देवी पति धर्मेंद्र मंडल ने 12 लोगों के खिलाफ मारपीट व गोलीबारी को लेकर नामजद अभियुक्त बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने सूरज कुमार के आवेदन में नामजद अभियुक्त धरबिन्द मंडल, राजेश मंडल ,जितेंद्र मंडल व मिथुन मंडल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुदामा देवी के आवेदन के नामजद अभियुक्त रंजीत साह व प्रिंस कुमार उर्फ सोहन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन