चोरी की छह साइकिल के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की छह साइकिल के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

चोरी की छह साइकिल के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइकिल चोर को किया गिरफ्तार उदाकिशुनगंज. मुख्य बाजार से लगातार बढ़ते साइकिल चोरी की घटना से हड़कंप का माहौल है. घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर उदाकिशुनगंज पुलिस गुरुवार को हरकत में आयी. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार अन्य पुलिस बलों के सहयोग से मुख्य बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. उसके आधार पर एक युवक को साइकिल चोरी करके भागते पाया गया. इसकी पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 रहटा गांव के सुभानी शाह के पुत्र दिलवर शाह के रूप में की गयी. इसके बाद पुलिस रहटा गांव पहुंच कर सुभानी शाह के घर से दिलवर शाह एवं चोरी के छह साइकिल को बरामद कर थाना लिया. साइकिल चोरी का आवेदन नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 पकड़िया रघुनाथपुर गांव के श्रीदेव राय के पुत्र प्रभात कुमार ने दिया था. बरामद साइकिल की पहचान करने को कहा गया. इसमें प्रभात ने चोरी की गयी साइकिल की पहचान की. इसी तरह अन्य साइकिल वाले को भी थाना पर बुलाया गया, जिसमें तीन लोगों ने अपनी – अपनी चोरी हुई साइकिल की पहचान की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी साइकिल वालों को सूचना दे दी गयी है. इधर दोनों बाप – बेटा के विरुद्ध साइकिल चोरी का केस दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिलवर शाह काफी शातिर चोर है, जो गत दिनों उप चेयरमैन प्रतिनिधि जानशन दास का भी मोबाइल चोरी कर फरार हो गया था. उससे पूर्व भी मुहर्रम मेला के दौरान भी एक महिला के हाथ से मोबाइल छपटकर फरार हो गया था. इस पर पुलिस की नजर टीकी थी, लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लग रहा था. इस कारण बचता चला जा रहा था, लेकिन इस बार सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से शिनाख्त कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन