किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित व संतुलित इस्तेमाल के बारे में दी जानकारी

किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित व संतुलित इस्तेमाल के बारे में दी जानकारी
मधेपुरा. भारत सरकार के अधीन कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय में राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली एप के उपयोग के लिए किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण का नेतृत्व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार तांती व वनस्पति संरक्षण अधिकारी विवेककांत गुप्ता ने किया. मौके पर सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार द्विवेदी व प्रगतिशील किसान राहुल यादव, सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मोबाइल में एनपीएसएस एप डाउनलोड कराया गया. वहीं एनपीएसएस एप के उपयोग, आइपीएम के महत्व व सिद्धांत व उसके विभिन्न आयामों के बारे में, ट्राइकोडर्मा से बीज उपचार का प्रदर्शन, कीटनाशकों के सुरक्षित व संतुलित इस्तेमाल, मनुष्य पर होने वाले कीटनाशकों का दुष्प्रभाव, कीटनाशकों के लेवल व कलर कोड, कीटनाशकों के सुरक्षित व संतुलित इस्तेमाल, यांत्रिक विधियों जैसे येलो स्टिकी, ब्लू स्टीकी, फेरो मैन ट्रैप, फल मक्खी जाल, लाइट ट्रैप के उपयोग के बारे में और जैविक विधि के इस्तेमाल, मित्र व शत्रु कीटों की पहचान, नीम आधारित व अन्य वानस्पतिक कीटनाशक के महत्व के बारे में व विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट-व्याधि की पहचान के बारे में बताया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










