खेत आधारित प्रशिक्षण से किसान होंगे सशक्त
खेत आधारित प्रशिक्षण से किसान होंगे सशक्त
मधेपुरा. जिले के 13 प्रखंडों की 26 चयनित पंचायतों में मूली व धनिया की खेती विषय पर किसान पाठशाला का संचालन किया जा रहा है. प्रत्येक पाठशाला में 26 कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. पाठशाला के अंतर्गत संबंधित प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व कृषि समन्वयक द्वारा कृषकों को मूली व धनिया की वैज्ञानिक खेती, रोग-व्याधि नियंत्रण, उन्नत उत्पादन तकनीक तथा उत्पादों के बाजारीकरण की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी जांच, बीज उपचार, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, रख-रखाव तथा उत्पादों को सुरक्षित बाजार तक पहुंचाकर उचित मूल्य प्राप्त करने के उपायों पर विशेष बल दिया जा रहा है. किसान पाठशाला का उद्देश्य खेत आधारित सीखने, अनुभव साझा करने व कृषि उत्पादन में सुधार को बढ़ावा देना है, इससे कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









