बच्चों की थाली में पहुंचे सुरक्षित भोजन, रसोइयों को सिखाये गये जरूरी नियम

Updated:
विज्ञापन

रसोइयों को प्रशिक्षण देते प्रखंड साधनसेवी व अन्य.

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में रसोइयों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, मधेपुरा के निर्देश पर उदाकिशुनगंज स्थित मध्य विद्यालय बालक परिसर में रसोइयों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में रसोइयों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड साधनसेवी संजय कुमार ने की.

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, भोजन पकाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के रखरखाव और बच्चों के बीच सुरक्षित तरीके से भोजन परोसने की जानकारी दी गयी. प्रखंड साधनसेवी संजय कुमार ने कहा कि बच्चों के लिए तैयार होने वाले भोजन में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने रसोइयों को रसोईघर, बर्तन, पानी और खाद्य सामग्री की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. भोजन तैयार करने से पहले और बाद में साफ-सफाई के साथ व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

भोजन परोसने से पहले शिक्षक करेंगे जांच

प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर भी विशेष जोर दिया गया. निर्देश दिया गया कि बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने से पहले प्रधानाध्यापक या शिक्षक भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच करें. भोजन संतोषजनक पाए जाने के बाद ही उसे बच्चों के बीच परोसा जाए.

पके हुए भोजन को खुले में नहीं रखने और उसे ढककर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया. खाद्य सामग्री को भी निर्धारित तरीके से रखने पर जोर दिया गया, ताकि भोजन दूषित होने की आशंका न रहे.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि मध्याह्न भोजन योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा. भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता या जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षक और रसोइया के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

संजय कुमार ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. इसलिए सभी संबंधित कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी सावधानी और गंभीरता से निभानी चाहिए.

कार्यक्रम में प्रखंड साधनसेवी संजय कुमार, प्राथमिक शिक्षा संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार केसरी, एचएम राजीव कुमार, पुरुषोत्तम चौरसिया, दीप्ति यादव समेत बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहे.


विज्ञापन
कौनैन वशीर

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन