ePaper

मतदान के बाद ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित

Updated at : 08 Nov 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के बाद ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित

मतदान के बाद ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी मधेपुरा . बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जिले आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर व मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम व वीवीपैट को बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित कर दिया गया है. स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक सिस्टम के तहत मशीनें उम्मीदवारों, अभिकर्ताओं और केंद्रीय प्रेक्षकों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए जमा किया गया. सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था लागू की गयी है. भीतर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, बाहरी परिधि की जिला पुलिस और 24 घंटे निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. खराब या अप्रयुक्त मशीनों को भी आयोग के निर्देशानुसार अलग स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है. उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के लिए निगरानी के लिए सीसीटीवी डिस्प्ले मॉनिटर की व्यवस्था की गयी है. 14 नवंबर को मतगणना दिवस पर सभी उम्मीदवारों, अभिकर्ताओं और प्रेक्षकों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला जायेगा तथा पारदर्शिता के साथ मतगणना प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन