युवा संसद में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराएं : कुलपति

Updated at : 06 Mar 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
युवा संसद में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराएं : कुलपति

राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं के लिए अपने विचारों एवं सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

विज्ञापन

मधेपुरा भारत सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है. इसी कड़ी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत में तीन सौ जिलों में विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. हम सबों की यह जिम्मेदारी है कि हम इसमें अपने विश्वविद्यालय की महती भागीदारी सुनिश्चित कराएं. उक्त बातें बीएनएमयू के कुलपति प्रो बी एस झा ने कही. वे कुलपति कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय द्वारा युवा संसद जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया था. – अपने विचारों एवं सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का अवसर- कुलपति ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं के लिए अपने विचारों एवं सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह आयोजन पहले जिला स्तर पर 20 मार्च को होगा. जिला युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बिहार विधान सभा और पुनः भारत की संसद में जाकर अपने विचार रखने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. बस आवश्यकता है कि हम उन्हें समुचित मार्गदर्शन दें और उनकी शक्ति को सकारात्मक दिशा दें. युवा संसद कार्यक्रम में भी कोसी क्षेत्र से अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए. – सभी मिलकर करे प्रचार-प्रसार- उन्होंने सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं प्रधानाचार्यों से भी अपील की है कि वे अपने- अपने स्तर से युवा संसद कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें. इस बात की हरसंभव कोशिश की जाए कि इसमें हमारे विश्वविद्यालय का स्थान उच्च स्तर पर आए. उन्होंने सभी युवाओं से भी अपील की है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर कर भाग लें. -ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में होगा दो जिला का कार्यक्रम- प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में मधेपुरा एवं सुपौल दोनों जिलों का कार्यक्रम होना है. इसलिए सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना दी गई है. पत्र में अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करे. -शिक्षण संस्थानों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान- नेहरू युवा केन्द्र की उप निदेशक सह युवा कार्यक्रम अधिकारी हुस्न जहां तथा दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि युवा संसद में भाग लेने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में 18 से 25 वर्ष की उम्र के सभी छात्रों एवं युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराया जा रहा है. आगामी 9 मार्च तक मधेपुरा एवं सुपौल को मिलाकर पांच हजार युवाओं का पंजीयन कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस अवसर पर प्रो अशोक कुमार यादव, प्रो नवीन कुमार, बीएनएमभी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार, परिसंपदा प्रभारी शंभू नारायण यादव, कुलपति कार्यालय के कर्मी राहुल रंजन, शोधार्थी सौरभ कुमार चौहान आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन