खाली मकान को बनाया निशाना, ग्रिल व दरवाजे तोड़कर आठ हजार कैश की चोरी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 08 Feb 2026 7:14 PM
मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में चोरों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक खाली पड़े मकान में घुसकर आठ हजार रुपये नकद की चोरी कर ली
मुरलीगंज. मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में चोरों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक खाली पड़े मकान में घुसकर आठ हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना वार्ड संख्या सात निवासी सतीश कुमार, स्व. भूपेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र, के पैतृक मकान में हुई. सतीश कुमार वर्तमान में मधेपुरा शहर के विद्यापुरी मोहल्ला, वार्ड 18 में रहते हैं. जिसके कारण गांव का मकान अक्सर खाली रहता है. पीड़ित के अनुसार चोरों ने पहले ग्रिल की कुंडी काटी, फिर तीन अन्य दरवाजों की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर के अंदर सारा सामान तितर-बितर मिला. हालांकि चोरों को कोई कीमती जेवरात हाथ नहीं लगे, लेकिन बिस्तर पर तकिए के नीचे रखे आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए. सतीश कुमार ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व भी इसी तरह उनके घर में लाखों की चोरी हो चुकी है. उन्होंने गांव में नशे के बढ़ते चलन को ऐसी घटनाओं का कारण बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










