आठ पदाधिकारियों को मिला बीईओ का अतिरिक्त दायित्व

आठ पदाधिकारियों को मिला बीईओ का अतिरिक्त दायित्व
मधेपुरा. जिले के आठ प्रखंडों में पदस्थापित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार अपर मुख्य सचिव के पत्र आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिहारीगंज के रंजीत कुमार सिंह को बिहारीगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्वालपाड़ा परमानन्द पंडित को ग्वालपाड़ा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुमारखंड किशोर भाष्कर को कुमारखंड, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मधेपुरा को सोनी कुमारी गुप्ता को मधेपुरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुरलीगंज बबीता कुमारी को मुरलीगंज, प्रखड कल्याण पदाधिकारी पुरैनी मो अरसद आलम को पुरैनी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शंकरपुर विजय कुमार रजक को शंकरपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिंहेश्वर चंदन कुमार को सिंहेश्वर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है. सभी पदाधिकारियों को वित्तीय शक्ति प्रदत्त भी किया गया है. इस अतिरिक्त दायित्व के लिए किसी भी पदाधिकारियों को कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जायेगा. इसके साथ ही रिक्त पदों पर नियमित पदस्थापन होने पर यह आदेश स्वतः समाप्त हो जायेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










