चिह्नित स्थलों पर भूकंप आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया

Updated:
विज्ञापन
चिह्नित स्थलों पर भूकंप आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया

चिह्नित स्थलों पर भूकंप आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया

विज्ञापन

मधेपुरा. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार द्वारा भूकंप आपदा राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आपदा प्रबंधन निर्देश के आलोक में 08:40 बजे सुबह में सायरन की आवाज के साथ जिला अंतर्गत पांच चिह्नित स्थलों पर भूकंप आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया गया. इसमें समाहरणालय परिसर, रिलायंस ट्रैंड्स स्टोर स्टेशन रोड, दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, एमइएलपीएल रेलवे फैक्ट्री, उपरोक्त पांच स्थलों के अलावा भूपेंद्र नारायण मंडल स्टेडियम, स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर तथा अस्थायी मेडिकल कैंप स्थापित किया गया. सभी चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन, गृहरक्षक, एसडीआरएफ, बिहार पुलिस, आपदा मित्र, स्कॉट एंड गाइड की सम्मलित टीम द्वारा भूकंप आपदा के मॉक अभ्यास में भाग लिया गया व अपने कार्य कुशलता व एकजुटता से राहत कार्यों में समन्वय किया. अस्थायी मेडिकल टीम द्वारा घायलों का समुचित इलाज व राहत शिविर में भूकंप पीड़ितों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना व विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट द्वारा भूकंप आपदा के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले संसाधन स्टेजिंग एरिया में प्रदर्शित किये गये. उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, जीविका दीदी, सेविका व सहायिका सहित अन्य संबंधित विभागों के मदद से मॉक अभ्यास को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन